टीम एबीएन, लोहरदगा जिला के नदिया ग्राम में 16 जून 2022 दिन बृहस्पतिवार को सरना सनातन मां-बहनों और भाइयों ने मिलजुल कर भव्य हनुमान मंदिर के निर्माण में बढ़-चढ़ कर श्रद्धा पूर्वक आर्थिक सहयोग और श्रमदान किया। ऐसा करते हुए उन्होंने एकता का परिचय दिया। जब तक कार्य संपन्न नहीं हो जाता, तब तक इसी तरह निरंतर श्रमदान करते रहने का संकल्प लिया। यही भाईचारगी नदिया का इतिहास रहा है और युगों-युगों तक बना रहेगा। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि मंदिर निर्माण का कार्य होते देख मैना बगीचा से भी भाइयों का सहयोग मिला और आगे भी इसी तरह का सहयोग एक दूसरे को प्रदान करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse