टीम एबीएन, रांची। रांची के धुर्वा स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आज दिनांक 16 /6/2022 को दिन 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा। राजद के प्रदेश कार्यालय में युवा राष्ट्रीय जनता दल 10 जून को रांची के मेन रोड में हुई घटना के बारे में युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही झारखंड में संगठन की स्थिति एवं सदस्यता अभियान की समीझा युवा राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय राजीव झा करेंगे, जिसमें मुख्य वक्ता राजीव झा होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव करेंगे। उन्होंने सभी प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया के पत्रकार बंधुओं से समाचार संकलन के लिए समय से आने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी युवा राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रकाश जयसवाल (9431710881) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse