स्पोर्टिंग यूनियन सीनियर क्रिकेट लीग का चैम्पियन वाइडीसी इंदरवा की टीम बना उप विजेता

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला के खिलाड़ी निरंतर खेल के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नित्य खिलाड़ियों के प्रति अच्छी सोच , और उन्हें दिए जाने वाले उचित मंच तथा सकारात्मक कदम का परिणाम है कि जिले के क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा साबित करने में सफल रहे हैं। उक्त बातें रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कही। सांसद ने खेल के क्षेत्र में हर संभव सहयोग करने का वादा किया। और उन्होंने अपने मदद से गुमो झूमर मैदान का समतलीकरण और चांपानल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में यह एकमात्र ऐसा स्थल ग्रामीणों ने बचा के रखा है, जिसे विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से संपर्क कर शीघ्र ही स्टेडियम निर्माण की दिशा में पहल करने की बात कही।इसके पूर्व गुमो झूमर मैदान में प्रात: 9 बजे से फाइनल मैच का उद्घाटन तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सपोर्ट यूनियन की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें विभु लोहानी ने 117 रन, कुमार हेमंत ने 76 रन और रोहित भारती ने 65 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए वाइडीसी इंदरवा की ओर से शाहिद ने 4 विकेट और सीएच ने 3 विकेट तथा विजय दीनानाथ में 2 विकेट चटकाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी वाइ डीसी इंदरवा की टीम ने 32.4 ओवर में डेढ़ सौ रन पर ही सिमट गई। जिसमें बीरमल सिंह ने 48 और शाहिद ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए स्पोटिंग यूनियन की ओर से अभिराज गौतम ने चार विकेट पंकज सिंह ने 3 विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच शतक लगाने वाले विभु लोहानी को दिया गया। पारितोषिक वितरण समारोह में बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज बीरमल सिंह को बेस्ट फील्डर नीतीश कुमार, बेस्ट बॉलर दीपक कुमार यादव को मिला। मैच में अंपायर तहसीन हुसैन और धर्मेंद्र कौशिक थे वही स्कोरर सत्यम कुमार थे। मंच संचालन दिनेश सिंह व अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अमरजीत सिंह छाबड़ा ने किया। मौके पर केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह, जेएससीए आजीवन सदस्य अनिल पांडेय, सुनील जैन, डॉ सुनील कुमार यादव, डॉ राजीव कांत पांडेय, सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र मेहता, संजू शर्मा, दीनानाथ पांडेय, कामेश्वर पांडेय, आलोक पांडेय, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, धीरज पांडेय, मुकेश प्रभाकर, ओम प्रकाश, रोहित कुमार, पवन सिंह, मनोज झा, बिट्टू पांडेय, रंजीत कैटरर्स, उज्जवल पांडेय, शंकर पांडेय, शालिग्राम पांडेय, अजय पांडेय, सुरेश पांडेय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse