टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 10 को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 18 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने लोगों से आरोपियों की पहचान करने और उनकी सूचना देने की अपील की है। इससे पहले कल पुलिस ने हिंसा को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो आरिफ उर्फ रिंकू खान, बेलाल अंसारी, मो अशफाक, मो अनीश और मो दानिश खान के रूप में हुई है। हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद रांची में तनाव की स्थिति है। रांची पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि किसी भी तरह की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। हिंसा को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, पुलिस ने जितनी जल्दी इस मामले का पदार्फाश किया है, मैं समझता हूं कि आपको पुलिस को धन्यवाद करना चाहिए। हमारे पास ऐसी जानकारी भी आ रही है कि इसमें बाहर के लोगों का भी हाथ हैं। यह जांच का विषय है। इसकी जांच होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse