बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं भ्रूण हत्या की रोकथाम को लेकर चला जागरूकता कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, कोडरमा। आज डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मसमोहना पंचायत भवन में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के सक्रिय महिला सदस्यों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं भ्रूण हत्या की रोकथाम के उपाय व दुष्परिणाम के बारे में आउटरीच कार्यकर्ता कैलाश यादव एवं आंकड़ा विश्लेषक पुष्पा कुमारी सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त कोडरमा प्रखंड अंतर्गत चाराडीह पंचायत भवन में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु लेखपाल संतोष कुमार एवं आउटरीच कार्यकर्ता मिनिया कुमारी द्वारा विशेष जानकारी दी गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse