नहीं रहे तीन दशक तक लोगों का मनोरंजन करनेवाले लोकप्रिय रंगकर्मी रामचंद्र सिंह

 

टीम एबीएन, कोडरमा। लगभग तीन दशक तक अपनी हास्य अभिनय कला से लोगों का मनोंरजन करनेवाले गुमो निवासी रामचंद्र सिंह का निधन हो गया। गांव और पूरे इलाके में गोगिया पासा के नाम से चर्चित रामचंद्र सिंह की कला को देखने के लिए रामनवमी के मौके पर आयोजित ड्रामा में लोगों की भीड़ लगी रहती थी। ये अपने हास्य अभिनय और जादू दिखाकर दर्शकों को रात भर बांधे रहते थे। आज गांव ने एक अच्छे रंगकर्मी को खो दिया। गांव की गलियों और लोगों के दिलों में अपनी यादों को छोड़ गए रामचंद्र सिंह। वे अपने पिछे दो पुत्रों अवधेश सिंह और सुनील सिंह समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे लगभग 77 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 14 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर ग्रामीणों में नवीन सिंह, प्रदीप सिंह, अजीत सिंह, अनिल सिंह, उमेश सिंह, नीरज सिंह, धीरज सिंह, राजीव सिंह, उपेंद्र सिंह, रामदेव सिंह, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, उदय सिंह, संजय सिंह, अधीन सिंह, कपील सिंह, सुनील सिंह, वीरेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, नवल सिंह, जीतेंद्र सिंह, बीपी सिंह, योगेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, बालेश्वर सिंह, चंद्रिका सिंह, नीतेश सिंह, संजय सिंह, आलोक पांडेय, संजय पांडेय, गुड्डू सिंह, रंजीत सिंह, नरेश सिंह समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक जताया है और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse