टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड सरकार को लंबे समय से टैक्स नहीं देनेवाली आदित्यपुर औद्याेगिक क्षेत्र की 33 कंपनियों जल्द ही नीलाम होंगी। इन कंपनियों को डिफाॅल्टर घाेषित करने बाद वाणिज्यकर विभाग के राज्य कर पदाधिकारी ने अंतिम नाेटिस भेजा है। इन डिफाॅल्टर कंपनियाें काे अपना पूरा बकाया 6 जुलाई तक जमा करने का आदेश दिया गया है। कहा गया है कि यदि कंपनी बकाया टैक्स जमा नहीं करती है तो कंपनी को नीलाम कर सरकार अपना टैक्स वसूलेगी। सबसे अधिक 9.79 करोड़ रुपए का बकाया कांड्रा ग्लास वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड पर है। आदित्यपुर अंचल की राज्य कर पदाधिकारी सह नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि काेराेना काल में दाे साल तक सभी कंपनियाें काे टैक्स जमा करने में छूट दी गई थी। मगर किसी डिफाॅल्टर कंपनी की ओर से टैक्स बकाया की राशि जमा नहीं की गई। उन्हाेंने बताया कि 33 कंपनियाें में कई कंपनियाें का बकाया 1989-1990 से अब तक का है। सभी कंपनियाें ने एक माह के अंदर सरकार का टैक्स जमा नहीं किया ताे कंपनी समेत संपत्ति काे नीलाम कर टैक्स वसूल की जाएगी। कई कंपनियाें के प्राेपराइटर जाे जुगसलाई व बिष्टुपुर समेत अन्य थाना क्षेत्र में निवास करते हैं, उनके खिलाफ जमशेदपुर व सरायकेला काेर्ट से पूर्व में बाॅडी वारंट भी निकाला जा चुका है। बावजूद इसके टैक्स बकाया भुगतान नहीं किया है। इसलिए अब नीलामी ही अंतिम कानूनी प्रक्रिया बची है, इससे सरकार डिफाॅल्टर कंपनियाें काे नीलाम कर अपना टैक्स वसूल करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse