टीम एबीएन, रांची। रांची और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार की सुबह से चिलचिलाती धूप निकली, जिससे लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे थे। लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छाने लगे और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तर-पूर्व के साथ साथ मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक मौमस में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन दो दिनों के बाद मौसम बदलेगा और बारिश भी शुरू होगी। इससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी। मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रांची के साथ साथ बोकारो, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में हल्की और तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की आशंका है। इसको लेकर इन जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं हल्की और मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश 27.0 एमएम दुमका में दर्ज की गई। वहीं, राज्य में सबसे गर्म शहर डाल्टनगंज रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। रांची का अधिकतम तापमान 38.8 डि.से, जमशेदपुर का 41.0 डि.से, बोकारो का 40.1 डि.से, चाईबासा का 40.0 डि.से, देवघर का 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse