पलामू : पांकी के गोंगो में वज्रपात से दो बच्चों की मौत

 

टीम एबीएन, पांकी (पलामू)। पांकी प्रखंड के गोंगो के आजाद टोला में वज्रपात की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन समेत पूरा गांव मातम पसरा है। समाचार के अनुसार मंतु भुइयां की 10 वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी और खरगु भुइयां के 12 वर्षीय बेटा अरविंद कुमार घर के आसपास खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी और बज्रपात हो गया। इस दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी पगार पंचायत के मुखिया रीना देवी को मिला। मौके पर पहुंची मुखिया ने उसके परिवार को सांत्वना दी। साथ ही घटना पर शोक व्यक्त किया। मौके पर मुखिया के साथ कुंदन सिंह, बलराम सिंह, चितरंजन सिंह मौजूद थे। खेलने के दौरान हुआ था वज्रपात : जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अपने घर के आसपास ही खेल रहे थे। इसी बीच यह घटना घटी। घटना करीब चार बजे की है। परिजन दोनों को लेकर पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाने को दे दी गई है। शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse