मायूम की नई टीम ने ग्रहण किया पदभार

 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा ने स्थानीय शिव वाटिका के सभागार में इस वर्ष नई कमिटी ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह रविवारको हुआ जिसमें प्रदेश के पदाधिकारियों ने अलग-अलग पदों के पदाधिकारियों को गोपनीयता के साथ शपथ दिलाई। मौके पर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल जी अग्रवाल ने झुमरी तलैया शाखा अध्यक्ष आयुष पोद्दार, सचिव पीयूष सहल, कोषाध्यक्ष चिंटू अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता ने उपाध्यक्ष विपुल चौधरी, राहुल जैन, आशीष जोशी,सौरभ पच्चीसिया, कार्यकारिणी के विकाश जैन, ऋषभ दारुका,अंकित जैन,संजय जैन,अजय शर्मा, विवेक सहल, को शपथ दिलाई। इस सत्र में संयोजक मंडल के पद को हिमांशु केडिया,संजय शर्मा,मुरली मोदी रितेश दुग्गर एवम संजय जैन (लट्टू) को दिया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अरुण गुप्ता, प्रांतीय संयुक्त मंत्री हिमांशु केडिया, प्रांतीय सहायक मंत्री संदीप हिसारिया, प्रेरणा शाखा अध्यक्ष श्रेया केडिया प्रकाश शर्मा, संजीव अग्रवाल, अमित मित्तल ने सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि जिस तरह पुरानी कमेटी में झुमरी तलैया शाखा पूरे प्रदेश में एक अनूठी छाप छोड़ी उसी तरह नई कमेटी भी आने वाले दिनों में एक अलग पहचान प्रदेश और राष्ट्र को देगी। 45 झारखंड एनसीसी बटालियन कोडरमा के कार्यवाहक कमान अधिकारी ले। कर्नल मनीष जैन का स्वागत अभिनंदन विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंच ने किया। इन्होंने कहा कि ऐसे संस्थाओं के द्वारा ही मानव जीवन की सेवा सम्भव है। आप जैसी संस्थाएं उन जरूरत मंद को खोज उनके चहरे पर खुशियां बिखेर ने का काम करती है। मायूम की संस्था की इस नई टीम को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आप जैसे लोगो की जरूरत है इस समाज को। आपकी संस्था को कभी भी मेरी जरूरत पड़ेगी में तैयार मिलूंगा। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड प्रदेश मे 75 शाखाओं से 51000 सदस्य समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े हैं ।इस समय सभी शाखाएं अपने अपने तरीके से सामाजिक एवं जनकल्याण की सेवा में लगे हैं।मंच का उद्देश्य समाज सेवा है और युवाओं की टोली समाज के अंतिम पायदान के लोगों का विशेष ध्यान रख रही है। मंच कई आयामों पर कार्य कर रहा है जिसमें स्थाई कार्यक्रम अमृतधारा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कैंसर जागरूकता, रक्तदान शिविर, अंग दान देह दान जैसे कार्यक्रमों को चला रहा है, वही पशु पक्षियों की सेवा भी मंच का उद्देश्य है। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष आशीष शर्मा ने 1 वर्ष के कार्यकाल पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और कहा कि झुमरीतिलैया शाखा के द्वारा कोरोना काल मे लगातार 90 दिनों तक 1 संस्था के साथ मिलकर कोविड हॉस्पिटल में फल, ड्राई फ्रूट, सब्जी, मिठाई इत्यादि का वितरण किया वही जो लोग झुमरीतिलैया के विभिन्न अस्पताल में भर्ती थे या जो घर पर ही कोविड से पीड़ित थे उन्हें 2 टाइम का खाना नि:शुल्क उनके घर तक उपलब्ध करवाया गया। इसके अलावा कोरोना काल मे मंच के द्वारा नि:शुल्क आॅक्सीजन और आॅक्सि मीटर भी जरूरतमन्दों को उपलब्ध करवाया गया। गो आहार वितरण, मधुमेह जांच शिविर के अलावा कई कार्यक्रमों को मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से धरातल पर उतारा है। वही सत्र 2022-2023 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आयुष पोद्दार, सचिव पीयूष सहल ने आगामी 1 वर्ष के कार्यक्रमों के लिए की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और कहा कि मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा है और मंच के द्वारा जरूरतमंद लोगों की सेवा के साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों को हटाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। अध्यक्ष अपने भाषण में झुमरी तिलैया शाखा को एक नई पहचान एक नई नाम राष्ट्र पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रीती केडिया, कृतिका मोदी, पिंकी खैतान, काजल गुप्ता, ज्योति शेखावत, उषा शर्मा मिना हिसारिया तथाविशेष रुप से चारो समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। गायत्री परिवार, रेट क्रॉस सोसाइटी, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब आॅफ कोडरमा, श्री कोडरमा गोशाला समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुरेश जैन, संजीव खेतान, कैलाश चौधरी, महेश दारुका, बिमल पचिशिया, राकेश सुरेका, नंद किशोर शर्मा, गोपाल शर्मा थे। मंच संचालक संजय जैन (लट्टू) ने किया धन्यवाद ज्ञापन पियूष सहल के द्वारा किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse