रांची पुलिस की अपील : अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर टिप्पणी की तो होगी कार्रवाई

 

टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार को राजधानी में हुई हिंसक घटना के बाद रांची पुलिस लगातार शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार से ही शहर में धारा 144 लागू है। इसी कड़ी में रांची पुलिस ने शहर के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद की अपील की है। रांची के चप्पे-चप्पे पुलिस की तैनाती की गई है। आज से शहर में थोड़ी चहल-पहल देखी जा रही है। इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। रांची पुलिस ने रांची के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोक भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो, एक धर्म की दूसरे धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर ना करें, किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें, किसी भी प्रकार के अफवाह पर अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखें और बिना जिला प्रशासन रांची की पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास ना करें, रांची पुलिस ने अपील करते हुए लोगों से कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में रांची पुलिस का सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें इसके साथ ही अमन शांति कायम रखने में जिला प्रशासन रांची का सहयोग करें। गौरतलब है कि मेन रोड के डेली मार्केट के पास हिंसक घटना और उपद्रव मामले में रांची के तीन अलग-अलग थानों में 9 एफआईआर दर्ज हुई है, इसमें 26 नामजद और 10 हजार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें डेली मार्केट थाने में 3 केस, लोअर बाजार थाना में 5 केस, इंद्रपुरी थाने में एक केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से 4 केस दर्ज करवाया गया है, जबकि चार केस अलग-अलग पब्लिक पिटीशन पर दर्ज किए गए हैं। एक केस बिहार के मंत्री नितिन नवीन की ओर से दर्ज कराया गया है। डेली मार्केट थाने में दो एफआईआर रांची अंचल के सीओ अमित भगत के आवेदन पर दर्ज हुए हैं। एक उपद्रव को लेकर, दूसरी मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर दर्ज हुई है। जबकि तीसरी एफआईआर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के आवेदन पर दर्ज हुई है, जिसमें वाहन में तोड़फोड़ और हमला का आरोप दर्ज किया गया है। हिंदपीढ़ी थाने में बिना अनुमति के जुलूस निकालकर नाजायज मजमा लगाने का केस दर्ज पुलिस की ओर से की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse