रांची दंगा : DGP नीरज सिन्हा ने सुरक्षा में लगाये 2800 अतिरिक्त फोर्स, 7 आईपीएस, 15 डीएसपी,100 इंस्पेक्टर दरोगा तैनात

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को हुए उपद्रव की घटना के बाद डीजीपी नीरज सिन्हा ने पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीजीपी ने अफसरों से पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं कई बिंदुओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक के बाद शनिवार की शाम आसपास के इलाकों का जायजा लिया। पुलिस ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए के लिए 2800 अतिरिक्त फोर्स के अलावा, 7 आईपीएस, 15 डीएसपी,100 इंस्पेक्टर दरोगा की तैनाती की गई है। पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse