HSNC यूनिवर्सिटी ने रतन टाटा को दी डीलिट की मानद उपाधि

 

टीम एबीएन, रांची। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा को महाराष्ट्र की एचएसएनसी यूनिवर्सिटी ने समाज में उनके अतुलनीय योगदान के लिए डीलिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह में टाटा को यह उपाधि प्रदान की। इस समारोह में कोश्यारी ने कहा, रतन टाटा केवल एक उद्योगपति या कॉरपोरेट जगत के आदर्श ही नहीं बल्कि एक महान इंसान हैं जिन्होंने विनम्रता, मानवीयता और मूल्यों को बढ़ावा दिया। उन्होंने हम सभी को एचएसएनसी यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि स्वीकार करके गौरवान्वित महसूस कराया है। इस अवसर पर रतन टाटा ने अपने भाषण में विश्वविद्यालय को धन्यवाद देते हुए कहा, यह सम्मान मेरे लिए काफी मायने रखता है। इस विश्वविद्यालय का गठन ऐसे युवाओं को तैयार करने की सोच के साथ हुआ है जो देश के भावी नेतृत्व बन सकें जो सच्चाई, लक्ष्य और जिम्मेदारी का पालन करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse