टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त सदस्य महेंद्र प्रसाद एवं अतुल कुमार को पद की शपथ दिलायी। ज्ञातव्य है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग में महेंद्र प्रसाद, प्रधान जिला न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) को सदस्य (विधि) एवं अतुल कुमार निदेशक (परियोजना) (सेवानिवृत्त) को सदस्य (तकनीकी) के पद पर नियुक्त किया गया है। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त दोनों सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse