रांची : पथराव और फायरिंग के बाद कर्फ्यू, एसएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के मेनरोड में नमाज के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है। प्रदर्शनकारी नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद वे हाथ में काला और धार्मिक झंडा लेकर डेली मार्केट के सामने अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी दौड़ी। इसी दौरान डेला मार्केट के पास पुलिस के साथ धक्का मुक्की होने लगी। देखते-देखते भीड़ आक्रोशित हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने जब उपद्रवियों को खदेड़ा तो एकरा मस्जिद वाली गली से पत्थर फेंके गए। फिलहाल सुजाता चौक और एकरा मस्जिद के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। पूरे इलाके में बड़ी संख्या आईआरबी, जैप और जिला पुलिस को तैनात किया गया है। डेली मार्केट के थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर के सिर पर चोट लगी है। एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा को भी सिर पर चोट लगी है। शरारती तत्वों की ओर से की गई फायरिंग में जैप 3 के जवान अखिलेश कुमार को गोली लगी है। उनको रिम्स में भर्ती कराया गया है। उनके पैर में गोली लगी है। जब उपद्रवियों ने पुलिस पर अवैध हथियार से फायरिंग करना शुरू कर दिया तब जवाब में पुलिस को आत्मरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse