बैद्यनाथ धाम पहुंच राज्यपाल रमेश बैस ने की राज्य के विकास की कामना

 

टीम एबीएन, देवघर। देश के 12 ज्योतिर्लिंग में एक है बाब बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग। राज्यपाल रमेश बैस आज बाबा बैद्यनाथ की शरण में पहुंचे। बाबा मंदिर में विधि विधान और भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। देवघर में पूजा करने के बाद राज्यपाल बैस दुमका के लिए रवाना हुए, जहां वे बाबा बासुकीनाथ का भी दर्शन करेंगे। मौके पर राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि देवघर का बाब बैद्यनाथ धाम मंदिर देश की धरोहर है। यहां देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा- बाबा भोलेनाथ की पूजा कर मन को शांति मिली। मैंने कामना किया कि राज्य का विकास हो और सुख समृद्धि बनी रहे। देवघर में पूजा कर राज्यपाल रमेश बैस दुमका के लिए रवाना हुए। राज्यपाल के आगमन को लेकर देवघर से दुमका और मलूटी तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। देवघर में सर्किट हाउस से लेकर मंदिर और पूरे रूट में उनके आगमन को लेकर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। वहीं प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए देवघर में कई अधिकारियों की तैनाती की गयी थी। उनके कारकेड में 10 वाहनों का काफिला था। देवघर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी। खास कर मंदिर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse