स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास मंच (ट्रस्ट) के महासचिव और कई संस्थापक सदस्यों ने दिया इस्तीफ़ा

 

टीम एबीएन, रांची। स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास मंच (ट्रस्ट) के महासचिव और कई संस्थापक सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इससे संबंधित प्रतिवेदन उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष को भी सौंप दिया है। इस उनका कहना है कि कांके रोड के, स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास मंच ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, अपने संगठन के अध्यक्ष (जो कि तानाशाह रवैया रखते हैं) के विरोध में एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। अध्यक्ष छोटी-छोटी बातों को भी संज्ञान में नहीं लेते हैं और स्वयंभू बनने का प्रयास करते हैं। कभी भी इन्होंने आगे आकर किसी समस्या का समाधान करने की कोशिश नहीं की। वरन लोगों को उलझाने का ही कोशिश किया एवं अपने पुत्र, भतीजा, रिश्तेदार, इत्यादि से दूसरों को बेइज्जत करवाया। उनमें नेतृत्व क्षमता का घोर अभाव है और ऐसे व्यक्ति के संरक्षण में या इनकी अध्यक्षता में रहना हम सभी लोगों के लिए असहनीय है। यह सब देख कर के हम लोग शर्मसार हैं कि हम लोगों ने किस अकर्मण्य और दंभी व्यक्ति को अपना अध्यक्ष बना लिया है। हम लोगों ने बहुत प्रयास किया कि किसी तरह संगठन संभल जाए; क्योंकि संगठन को बनाने में केवल अध्यक्ष ने ही नहीं, वरन हम सभी लोगों ने बहुत मेहनत किया। अपने खून पसीने से इसे सींचा। परंतु इसे माननीय अध्यक्ष महोदय ने अपने स्वयंभू आचरण से हाईजैक कर लिया और अपने कुटुंब, परिवार एवं वंशवाद के साथ इस पर काबिज हो गए। इन्हें यह भी नहीं दिखाई देता है कि दूसरे व्यक्ति जो संगठन में हैं वह कोई सदस्य है या फिर हमारे सेवादार हैं। यही कारण है कि सबों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि ऐसे संगठन में हम लोगों को नहीं रहना जहां पर समझदारी की, विद्वता की, नेतृत्व क्षमता की एवं रणनीति की घोर कमी हो। उक्त जानकारी विकास कुमार चौधरी (प्रभारी), नरेंद्र पांडे (कार्य समिति अध्यक्ष), बिपीन कुमार चौधरी (संरक्षक), दिलीप कुमार (संरक्षक) समेत कांके रोड के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण को उक्त सन्देश भेज दिया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse