विधायक अमित यादव ने भूख हड़ताल समाप्त करवाया

 

टीम एबीएन, कोडरमा। शहर में बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ धरना और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के पहल और बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया। धरना स्थल पर पहुंचे विधायक अमित यादव और डॉ रामसागर सिंह ने दिन के 3 बजे विशाल भदानी और अजीत चंद्रवंशी को जूस पिलाकर उनका भूख हड़ताल समाप्त करवाया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि विभाग के अधीक्षण अभियंता ने दो तीन दिनों में स्थिति में सुधार होने और 18 से 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, अगर इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे जिले में एक समान बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने को भी कहा गया है। वहीं अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार ने कहा कि इन दिनों शहर में लोड बढ़ गया है, बिजली आपूर्ति कम हो पा रही थी। डीवीसी से भी कम बिजली मिल रही थी, भुगतान का भी कुछ मामला था। आज भुगतान भी हुआ है और अब स्थिति में सुधार हो जाएगा। इधर धरना व भूख हड़ताल पर बैठे विशाल भदानी और अजीत चंद्रवंशी ने मांगों से सम्बंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। इन्होंने शहरवासियों और राजनीतिक, सामाजिक कार्यकतार्ओं को उनके समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने दिया समर्थन : इधर इन दो दिनों में धरना स्थल पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर भूख हड़ताल और धरना को अपना समर्थन दिया। समर्थन करने वालों में वार्ड पार्षद नीरज कर्ण, बालगोविंद मोदी, पूर्व मुखिया धीरज कुमार, रमेश प्रसाद, प्रोफेसर राखी भदानी, रीतेश माधव, संजीव समीर, मधु कुमारी, आरके बसंत, लट्टू जैन, अभिमन्यु कुमार, अजीत सिन्हा, विनोद सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश छावड़ा, अंकित कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, सत्येंद्र कुमार गौतम, मिलन शाहाबादी, राकेश छावड़ा, मुकेश जैन, मंटू यादव, भूपेंद्र कुमार सिंह, नाजबून खातून, शिवशंकर वर्णवाल, रोहित कुमार सिंह, डॉ दीपक कुमार, शंकर यादव, बालेश्वर यादव, प्रीतम कुमार, पप्पू यादव, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, वार्ड पार्षद नीलू सिंह, अनुराग सिंह, मनोज साव, चंद्रशेखर जोशी, दीपक पासवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, बसपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अम्बेडकर, संजय शर्मा, दामोदर यादव, अरशद खान, पंकज बरनवाल, गौतम कर्ण, सुजीत लोहानी, अमित बरनवाल, विकास गुप्ता, गोपाल सोनकर, विशाल सिंह, विकास मोदी, वार्ड पार्षद आशीष भदानी, मनोज चंद्रवंशी, अजय वर्मा, पिंकी कुमारी, निसार अहमद, निक्कू चक्रवर्ती, प्रदीप केडिया, मुकेश भालोटिया, अधिवक्ता आत्मानंद पांडेय, सोनू वर्मा, उत्कर्ष तिवारी, शिवम सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse