टीम एबीएन, कोडरमा। नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले झुमरी तिलैया कला मंदिर के प्रांगण से झुमरी तिलैया नगर परिषद् कार्यालय तक विरोध रैली निकाली गई। शहर के मुख्य मार्ग ओवर ब्रिज, झंडा चौक, स्टेशन रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक निकली विरोध पदयात्रा में विभिन्न दलों के नेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम जनता हाथ में तिरंगा झंडा लेकर होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी वापस लो, सर्किल रेट संशोधित करो, जिला प्रशासन होश में आओ... के नारे लगाते हुए झुमरी तिलैया नगर परिषद कार्यालय पर पहुंचकर सभा किया। नगर परिषद् पर धरने एवं सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम करने, बढ़े दर पर होल्डिंग टैक्स का कलेक्शन बंद करने एवं जिला के सर्किल रेट को संशोधित करने का मांग किया। मुख्य वक्ता उदय द्विवेदी एवं मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति ने स्मार पत्र के माध्यम से जिला के आला अधिकारी उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता को पूर्व में कोडरमा के सर्किल रेट के विषमता की जानकारी दी थी जिसे पदाधिकारियों ने भी कुबूल किया एवं सरकार से समाधान का आश्वासन भी दिया था। हम इस विरोध मार्च एवं धरना के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने की मांग करते हैं। नगर प्रशासक विनीत कुमार के अनुपस्थिति में सिटी मैनेजर प्रशांत भारती ने धरना स्थल पर आकर स्मार पत्र प्राप्त किया एवं वरीय पदाधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही। शांतिपूर्ण पदयात्रा विरोध धरना कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण जी यादव, समिति के महासचिव सह धारना के संचालक मनोज सहाय पिंकू, डॉ राम सागर सिंह, पंकज बर्नवाल, कालटू सरकार, अमरजीत छाबड़ा, मनीष सूद, संजय कुमार शर्मा, महिला नेत्री प्रीति सहाय, सरिता सिन्हा, ज्ञानी पांडेय, निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष यादव, निवर्तमान पार्षद अनुराग सिंह मुन्ना, पार्षद प्रेम प्रकाश, शमीम आलम लड्डू, विशाल सिंह नीलू, बाल गोविंद मोदी घनश्याम तूरी, अरुण कुमार, मो मुस्लिम, मो ईशाक, नईम खान, धरना कार्यक्रम के अध्यक्ष उदय दि्वेदी, युवा नेता प्रकाश आंबेडकर, समाजसेवी अरशद खान, दामोदर यादव, नवनीत ओझा बंटी, महिला नेत्री राखी भदानी, चरणजीत मंगू, उत्तम दास पाल, उपेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, नंद कुमार राय, प्रेम पांडेय, अभिजीत राज कुंदन, सुबोध सिंह बोधी, उपेंद्र राय, पंकज सिंह, रोहित जायसवाल, जहीरूद्दीन, कामेश्वर पांडेय, संजय बर्नवाल, कुलजीत सिंह, विनोद कुमार, किशोर भाटिया, सहदेव कुमार, लक्ष्मण विश्वकर्मा, खोखन कुमार, निरंजन कसेरा आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse