सीएम साहब... आपके राज में कितने आदिवासियों का कल्याण हुआ, जरा बता दीजिये : शिवशंकर उरांव

 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासियों की हितैषी कहीं से नही दिखाई देती। उरांव ने कहा कि हेमंत सोरेन जी ये आपकी ही सरकार है जिसमे आदिवासियों की नृशंश हत्याएं हो रही। पिछले 28 महीनों में सबसे ज्यादा आदिवासी समुदाय के बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हुआ। अमर शहीद सिदो कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या आपके मुख्यमंत्री रहते हुई, आदिवासी समाज की होनहार बेटी रूपा तिर्की की हत्या की जिम्मेवार आपकी सरकार है। आप के कार्यकाल में राज्य में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहे। फिर भी आप आदिवासियों के हितैषी होने का दम्भ भर रहे। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यही है कि राज्य में आदिवासी का मतलब सिर्फ आपका परिवार है। आदिवासी की आद्योगिक भूमि आपके लिये सुरक्षित है। राज्य का जल, जंगल, जमीन सबके मालिक आप ही हैं। उरांव ने कहा कि ऐसे में आपसे आदिवासी समाज विकास की उम्मीद छोड़ चुका है। आपकी नीति और नियत को राज्य की जनता समझ चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse