एबीएन डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मिली धमकी के बाद जहां मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी हैं वहीं मुंबई के कमिश्नर संजय पांडे ने बताया कि इस मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सलमान खान को मिले लेटर और इस पूरे मामले की बेहद गंभीरता से जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है, हालांकि आगे जरूरत पड़ी तो हम उनकी सुरक्षा बढ़ाएंगे। बता दें कि रविवार को सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था। वहीं इस धमकी भर लेटर को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह की सैर के बाद सलीम खान बांद्रा बैंडस्टैंड में बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक पत्र दिया जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। बाद में सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया। बता दें कि 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse