टीम एबीएन, रांची। रांची के सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) प्राप्त फुटबॉल क्लब एक मंच पर आ गए हैं। 15 जून से छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन, एडहॉक कमेटी (सीएए) की ओर से आयोजित होने वाली सत्र 2022-23 के सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग में सीआरएस प्राप्त सभी क्लबों ने खेलने की हामी भर दी। रविवार को मोराबादी स्थित मंगल मैरिज हॉल में आयोजित सीएए की बैठक में सभी क्लबों ने एक स्वर में कहा कि सीएए के महासचिव आसिफ नईम के द्वारा घोषित लीग में हम सभी क्लब खेलेंगे। 32 क्लबों के प्रतिनिधयों ने कहा कि अगर कोई और लीग कराने का कोशिश करेगा तो ग्राउंड से लेकर सड़क तक इसका विरोध करेंगे। 2 खेमे में बंट गयी सीएए कमिटी : सीएए की कमिटी 2 खेमे में बंट गई है। इसको लेकर क्लब भी परेशान है। एक खेमे में चेयरमैन, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व कुछ सदस्य शामिल हैं। वहीं, दूसरे खेमे में सीएए के महासचिव आसिफ नईम, 2 उपाध्यक्ष व कुछ सदस्यों के साथ साथ सीआरएस प्राप्त लगभग 60 से ज्यादा क्लब शामिल हैं। दोनों खेमा ने झारखंड फुटबॉल संघ के पास अपनी अपनी आपत्ति भी दर्ज करा दी है। झारखंड फुटबॉल संघ (जेएफए) के सचिव रब्बानी सीएए अध्यक्ष खेमे के साथ है। अध्यक्ष का खेमा महासचिव को हटाने का हर षड्यंत्र जेएफए के साथ मिलकर कर रहा है। दूसरी और महासचिव के साथ क्लब व खिलाड़ियों का भी साथ है। सीआरएस को लेकर हुआ सेमिनार सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग में खिलाड़ियों के सीआरएस को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। क्लब के प्रतिनिधियों को यह बताया गया की कैसे सीआरएस करना है। जो पिछले साल सीआरएस करा चुके हैं, उन्हें कैसे रिन्यूअल करना है उसे लैपटॉप और स्मार्ट फोन के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही नए खिलाड़ियों के सीआरएस के बारे भी बताया गया। इस मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम उपाध्यक्ष लुइस टोपनो, मो सिराजुद्दीन, नसीम, मंगल मिंज, बंधन टोप्पो, मो नईमुद्दीन, अग्रवाल, संतोष, रोशन मिंज, बबलू, सरोजनाथ महतो, रेहान सहित कई क्लबों के प्रतिनिधि शामिल थे। महासचिव ने कहा कि जबरदस्ती विवाद बनाया गया : सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया की जबरदस्ती विवाद को खड़ा किया गया है। अध्यक्ष अपने साथ कमिटी के लोगों को लेकर महासचिव के निर्णय को गलत साबित करने लगे। आसिफ ने कहा कि बिना सीएए कमिटी से पास कराये आफिस लीग कराया गया। रांची डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन का गठन कर लिया गया। कमिटी में नेताओं को रखा गया। इसके बाद बगैर महासचिव के सहमति के लीग का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। लेकिन महासचिव ने इसका विरोध नहीं किया। जब महासचिव ने सीआरएस प्राप्त क्लब के साथ बैठक किया तो इसका विरोध अध्यक्ष खेमा शुरू कर दिए। इसी के बाद से विवाद बढ़ता चला गया। लेकिन जेएफए सचिव के इस खेल में शामिल होने के बाद विवाद बढ़ता ही चला गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse