एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 पंचकुला हरियाणा में झारखंड योगासन टीम ने आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में रजत पदक प्राप्त कर झारखंड का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में पूरे देश के बेहतरीन राज्य 8 इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलते हैं। पारंपरिक खेलों की श्रेणी में योगासन को पहली बार इसमें शामिल किया गया, जिसमें झारखंड से न्यासा सरकार एवं श्रेया भट्टाचार्य में भाग लिया। इस टीम के कोच प्रज्ञा प्रोमिता एवं मैनेजर के रूप में विपिन कुमार पांडे शामिल हैं। बच्चों की इस सफलता पर झारखंड के खेल निदेशक जीशान कमर, नोडल आॅफिसर प्रमोद शरण, खेलो इंडिया सीडीएम उपवन बाड़ा, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह एवं योगासन के समस्त पदाधिकारी एवं योग प्रेमियों ने बच्चों को बधाई दी। साथ ही आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल में झारखंड का नाम ऊंचा करने के लिए शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse