रांची में भाजपा की आदिवासी रैली, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ट्राइबल वोट को गोलबंद करने में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। आज रांची में बीजेपी ने आदिवासी रैली का आयोजन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रैली को संबोधित करेंगे। पूरे शहर को बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया है। रैली के जरिए भारतीय जनता पार्टी झारखंड में आदिवासियों के और नजदीक जाने की कोशिश करेगी। कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान में आदिवासी संस्कृति देखने को मिलेगी। रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रांची आ रहे हैं। रांची भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि करीब 50 हजार आदिवासी रैली में शामिल होंगे। इसके लिए पार्टी की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने इस रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि वर्तमान हेमंत सरकार जो आदिवासियों को धोखा देकर सत्ता पर काबिज हुई है, उसे मैसेज देने का काम करेगी कि आखिर कौन जनजातियों का असली हितैषी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रैली में शामिल होने के लिए आज रांची पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का यह पहला दौरा होगा, जिसे कई मायनों में अहम माना जा रहा है। इससे पूर्व 4 अक्टूबर 2019 को जेपी नड्डा बतौर भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में हजारीबाग, रजरप्पा के दौरे पर आए थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर झारखंड बीजेपी में उत्साह नजर आ रहा है। एक दिवसीय दौरे के क्रम में भाजपा अध्यक्ष आज 11 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रांची एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ता और नेता उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से झारखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर खुशी जताते हुए कहा है कि इनका आगमन झारखंड बीजेपी को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse