आज रांची के मोरहाबादी मैदान में धरती आबा बिरसा मुंडा रैली आयोजित करेगी भाजपा

 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा ने आज यानी 5 जून, पर्यावरण दिवस पर मोरहाबादी मैदान में धरती आबा बिरसा मुंडा रैली आयोजित की जाएगी। रैली के पूर्व संध्या पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस पर होने वाला रैली ऐतिहासिक होगा। प्रकृति की पूजा और रक्षा करने वाले आदिवासी समाज की बड़ी जन भागीदारी होगी। 5 जून को होने वाली रैली धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली होगी। उन्होंने कहा कि विशाल रैली में दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता होंगे। दीपक प्रकाश ने बताया कि जेपी नड्डा महानगर के कार्यकर्ता सांस्कृतिक एवम पारंपरिक तरीके से अभिनंदन करेंगे। कहा एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक सात स्थानों पर विभिन्न मोर्चा के द्वारा स्वागत किया जाना है। इसी बीच बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नड्डा जी माल्यार्पण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में झारखंड के अंदर 32 जनजाति समूह रहते हैं, रैली सभी समूह के संस्कृति का परिचायक होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे हैं उत्थान कार्यों की भी चर्चा रैली में की जाएगी। वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने कहा कि सांस्कृतिक रैली और जतरा में प्रदेश भर के 50000 लोग आएंगे। रैली में सांस्कृतिक कलाओं का भी प्रदर्शन होगा, झारखंड की संस्कृति की झलक होगी, पौष्टिक खाद्य पदार्थों का भी स्टाल होगा, छौ नृत्य, पाइका, संथाली, हो आदि का भी प्रदर्शन होगा। प्रेस वार्ता में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम को लेकर भाजपा की झारखंड इकाई काफी उत्साहित है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश समय-समय पर कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद समीर उरांव ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। मंच से लेकर आम लोगों के बैठने के स्थान व पत्रकार दीर्घा का भी मुआयना किया। जरूरत के अनुसार कई दिशा-निर्देश भी दिया। कार्यक्रम स्थल को भाजपा के रंग में रंग दिया गया है। वहीं कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कार्यालय को भी विशेष रूप से साज-सज्जा की गई है। पूरा कार्यालय होर्डिंग बैनर से सजाया गया है। विशेष कटआउट भी लगाया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse