टीम एबीएन, रांची। शनिवार को दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) इंद्रा कुमारी डॉ राजेंद्र प्रसाद 18 जनपथ, नई दिल्ली में कैबिनेट मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित सेना पशुपति कुमार पारस से मिलीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए आवश्यक बातें बतायी। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड आने का न्योता दिया गया है। उन्हें इसके लिए हर हाल में आना होगा। साथ ही दिवंगत रामविलास पासवान के सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। क्योंकि अभी भी दलित-पिछड़ों में जागरूकता की कमी है। उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse