टीम एबीएन, कोडरमा। राज्य कबड्डी संघ तथा जिला कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा झुमरी तिलैया के सीएच स्कूल के मैदान में आयोजित तीन दिनी बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में 646 खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। तीन जून को उदघाटन के बाद लगभग रात 11 बजे तक प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहा था। इसमें सभी जिलों के अलावा विभावि, टाटा स्टील, बोकरो सेल, ब्रह्मषि क्लब और बिरसा कबड्डी के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया था। जानें रिजल्ट : इस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में गढ़वा ने टाटा स्टील को 8 अंक से, देवघर ने रांची कोई 11 अंक से, रामगढ़ ने ईस्ट सिंहभूम को 10 अंको से, साहिबगंज ने बिनोवा भावे टीम को 20 अंक से, वेस्ट सिंहभूम ने खूंटी को 15 अंकों से, बोकारो ने कोडरमा को 19 अंको से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग में पलामू ने बोकारो सेल को 4 अंक से, लोहरदगा ने बिरसा कबड्डी को 3 अंक से, चतरा में रामगढ़ को 5 अंक से, पाकुड़ ने कोडरमा को 13 अंको से, हजारीबाग ने देवघर को 4 अंक से, धनबाद ने वेस्ट सिंहभूम को 19 अंक से, देवघर ने ब्रह्म ऋषि क्लब को 24 अंको से, बोकारो ने साहिबगंज को 21 अंको से, पलामू ने लोहरदगा को 14 अंको से और बोकारो स्टील ने बिरसा कबड्डी संघ को 11 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिताओं का दौर आी जारी है। आयोजन को सफल बनाने में राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष आरआर मिश्रा, सचिव विपिन कुमार सिंह, टूर्नामेंट के तकनीकी चेयरमैन तेज नारायण माधव, राम प्रवेश सिंह, हैदर हुसैन, अनुशासन समिति के रामदास, कोडरमा कबड्डी संघ के संरक्षक प्रमोद कुमार, अध्यक्ष संदीप सिन्हा, उपाध्यक्ष मो तौसीफ हुसैन, सचिव धर्मेंद्र सिंह, सह सचिव विजय साहू, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, विकास कुमार और जयगोपाल शर्मा सक्रिय रुप से लगे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse