टीम एबीएन, कोडरमा। वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद अनुराग सिंह के माध्यम से वार्ड की जनता ने होल्डिंग टैक्स में की गई अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनीत कुमार को शनिवार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बिना सर्किल रेट और आर्थिक सर्वेक्षण कराए होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी गई है। जिसे हम जमा करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसा कर हमारा आर्थिक दोहन किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र का सर्वे कराने और आर्थिक सर्वेक्षण कराने के बाद ही होल्डिंग टैक्स निर्धारित किया जाए, ताकि लोगों को टैक्स जमा करने में कोई परेशानी ना हो और विभाग को भी अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके। ज्ञापन में संजीव वर्मा, देवेंद्र सिंह, भोला वर्मा, कुंतल चौधरी, सतीश मोदी, सौरव यादव, वीरेंद्र यादव, दिलीप मोदी, अमित कुमार, मदन कुमार, एमडी हुसैन अली, एमडी अजमत अली, एमडी शाहिद आलम, सुधीर कुमार, अभय चंद्रा, छोटू पंडित, अनुराग कुमार सिंह, पंकज कुमार, चंद्रभूषण तिवारी, भैया अरविंद कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, विजय भूषण सिन्हा, शत्रुंजय त्रिपाठी समेत 70 लोगों के हस्ताक्षर हैं। इसकी एक प्रति मुख्य मंत्री झारखंड सरकार और प्रधान सचिव नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग को भी सौंपा गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse