लातेहार : सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

 

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। सुरक्षाबलों से उस समय मुठभेड़ हुई, जब झारखंड जगुआर की टीम नक्सलरोधी अभियान पर थी। पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ की घटना शनिवार की सुबह जिले के अति नक्सल प्रभावित गारु थाना क्षेत्र स्थित कुकू-पिरी जंगल में हुई है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ भाकपा माओवादी के कमांडर छोटू खेरवार के दस्ते के साथ हुई है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया है, जबकि पुलिस को भारी पड़ता देख अन्य माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किया है। झारखण्ड जगुआर के जवान मौके पर सर्च अभियान चला रहे हैं। दरअसल, झारखण्ड जगुआर की एक टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान उनका नक्सलियों से सामना हो गया। जवानों को देख नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर हो गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse