एशिया कप : फाइनल में पहुंचने से चूका भारत, अब ब्रॉन्ज के लिए जापान से भिड़ेगा

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडोनेशिया के जाकार्ता में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप 2022 में मंगलवार को भारतीय टीम का सामना साउथ कोरिया से हुआ, जहां पर उसके पास फाइनल में पहुंचने का मौका था। भारत की हॉकी टीम को फाइनल में जगह पक्की करने के लिये हर हाल में साउथ कोरिया के खिलाफ जीत की दरकार थी, लेकिन इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते दोनों टीमों का स्कोर 4-4 रहा और सुपर-4 में लगातार दूसरे मैच में ड्रॉ का सामना करने की वजह से भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में नाकाम हो गई है। सुपर 4 में भारत, जापान, साउथ कोरिया और मलेशिया की टीमों ने क्वालिफाई किया था, जिसमें भारत ने जापान के खिलाफ पहले मैच 3-2 से जीत हासिल की थी, तो वहीं पर मलेशिया के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ का सामना करना पड़ा था। साउथ कोरिया के खिलाफ उसे हर हाल में जीत की दरकार थी लेकिन साउथ कोरिया की टीम ने इस मैच को ड्रॉ कर भारत को फाइनल से बाहर कर दिया। भारतीय हॉकी टीम के फाइनल की रेस से बाहर हो जाने की वजह से मलेशिया और साउथ कोरिया की टीमें पहले और दूसरे पायदान के लिये भिड़ती नजर आयेंगी। अंकों के मामले में मलेशिया, भारत और जापान बराबरी पर खड़े हैं लेकिन गोल करने और खाने के अंतर में भारतीय टीम पिछड़ गई। भारतीय टीम के लिये नीलम संजदीप जेस ने इस मैच में गोल का खाता खोला और 9वें मिनट में पहला गोल दागा, तो वहीं पर मनिंदर सिंह ने 21वें मिनट में दूसरा गोल लगाया। भारत के लिये शेषे गौड़ा ने 37वें मिनट में तीसरा गोल लगाया तो वहीं पर मरीस्वरण शक्थिवेल ने 37वें मिनट में ही गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse