सीटू के 52वें स्थापना दिवस पर बोले संजय पासवान- मोदी सरकार ने 8 साल में देश की अर्थव्यवस्था को खोखला किया

 

टीम एबीएन, कोडरमा। सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) का 52वांं स्थापना दिवस पर श्रम और पूंजी के संघर्ष में मजदूरों की एकता को और मजबूत किए जाने के संकल्प के साथ रमेश प्रजापति के ने लाल झंडा फहराकर मनाया। मौके पर सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने मजदूर आंदोलन में सीटू की एकता और संघर्ष के 52 साल की गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि देश का सबसे जुझारू और संघर्षशील मजदूर संगठन सीटू की सफलताओं में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं की कुर्बानी है। अपनी जान तक गवांकर लाल झंडा उठाये रखने का योगदान है। 1970 में अगर सीटू नहीं बनता तो बहुत मुमकिन था कि देश का श्रमिक आंदोलन अपनी धार ही नहीं बल्कि अस्तित्व भी खो बैठता। अपने श्रम से देश के लिए अकूत धन पैदा करने वाले मजदूरों को शासक वर्ग के द्वारा हाशिये पर धकेलने की साजिश कर रहा है। मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए संविधान में प्रदत्त 38 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड में बदल दिया है, जिसके खिलाफ मजदूर वर्ग लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर जनता के विशाल बहुमत पर महंगाई, बेरोजगारी आदि मुसीबतों का बोझ डाल दिया है। सीटू नेता रमेश प्रजापति ने कहा कि आज हर तबके के कामगार चाहे वह मैन्युफैक्चरिंग या सेवा क्षेत्र में हो, संगठित हो या असंगठित, स्कीम वर्कर, आउटसोर्स, ठेकेदार, अनौपचारिक क्षेत्र या गिग वर्कर के रूप में काम कर रहे हो वे अपने जीवन और आजीविका पर किसी न किसी हमले का सामना कर रहे हैं, जिसके खिलाफ मजदूर वर्ग को एक होना होगा। कार्यक्रम में महेन्द्र तुरी, अशोक रजक, डालेश्वर राम, शिवपूजन पासवान, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse