चैनपुर के भड़गांवा में पुनर्मतदान : 76.97 प्रतिशत पड़ा वोट

 

टीम एबीएन, पलामू। त्रिस्तरीय पंचायत (आम), निर्वाचन, 2022 को लेकर चैनपुर प्रखंड के भड़गांवा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 9, मतदान केन्द्र संख्या 256 पर पुनर्मतदान आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। यह मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय, कुरका में स्थित था। यहां वार्ड सदस्य पद के लिए पुनर्मतदान की तिथि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड रांची द्वारा 29 मई को निर्धारित थी। यहां 76.97 प्रतिशत वोट पड़े। पुनर्मतदान को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी गिरीवर मिंज ने प्राथमिक विद्यालय, कुरका स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान कार्य का जायजा लिया। वहीं क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपील करते रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse