नौकरी वापसी के लिए संघर्ष तेज करेंगी पोषण सखियां : सीटू

 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) की बैठक ब्लॉक परिसर स्थित तालाब पार्क में जिलाध्यक्ष गायत्री पासवान की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव जरीना खातून ने किया। बैठक में सर्वप्रथम 12 महीने का बकाया मानदेय एकमुश्त मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सीटू सहित प्रखंड व जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ ही बैठक में प्रस्ताव पारित कर पोषण सखी की नौकरी वापसी के लिए झारखंड सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई के साथ साथ सड़कों पर भी चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया और मॉनसून सत्र में विधानसभा के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि मात्र तीन हजार रुपये प्रति माह की नौकरी कर जीवन यापन करने वाली राज्य के छह जिलों की 10388 पोषण सखी की नौकरी झारखंड सरकार को वापस करना होगा। एक तरफ सभी रिक्त पदों पर बहाली की घोषणा किया जाता है, दूसरी तरफ आंगनबाड़ी केन्द्रों में बहुत ही कम मानदेय पर काम करने वाली दस हजार पोषण सखी को एक झटके में उनकी सेवा समाप्त कर दिया गया। जिसके कारण पूरे राज्य में झारखंड सरकार की छवी खराब हो रही है, इसलिए बिना देरी किए हेमन्त सरकार अपना फैसला वापस ले और पोषण सखी की नौकरी बहाल करे। अन्यथा सीटू उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में अंजुम प्रवीण, सुलेखा वर्मा, निशा भारती, आरती देवी, फरहत आसमीन, प्रियंका कुमारी, रश्मी कुमारी, सुनीता देवी, सुप्रीया कुमारी, सोनम कुमारी, रिंकी कुमारी, राखी सिंह, उर्मिला देवी, सोनी देवी, बबली कुमारी, प्रीति कुमारी, मंजू कुमारी, शगुफ़्ता प्रवीण, पुजा कुमारी, राखी रजक, मुन्नी देवी, शबाना आजमी, नूरजहां प्रवीण, संगीता देवी, रेखा देवी, नाहिद अख्तर, नैन्सी देवी, रेणु देवी, देवन्ती देवी, अंजु देवी, गुड़िया देवी, ज्योति देवी, सोनी देवी, विनीता यादव, कंचन देवी, शबीना खातुन, सीमा कुमारी, पार्वती मरांडी, सरिता कुमारी, शिल्पी देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, माया कुमारी, सरस्वती देवी, राबिया खातुन, अन्नु कुमारी, पुनम देवी आदि मौजूद थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse