होल्डिंग टैक्स : नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा में होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में नवगठित नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति ने शनिवार कोे उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, अपर समाहर्ता, एसडीओ एवं नगर परिषद के ईओ को ज्ञापन के माध्यम से जिले के सर्किल रेट का पुननिर्धाण कर होल्डिंग टैक्स में राहत प्रदान करने हेतु आवेदन सौंपा। नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति के लक्ष्मण जी यादव, मनोज सहाय पिंकू, पंकज बर्नवाल, अनूप सरकार, अरशद खान, श्रीकांत गुप्ता सहित जिले के सम्मानित जनों ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों के कार्यालय पर बारी-बारी से उपस्थित होकर जिला वासियों को बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स से राहत दिलाने हेतु निवेदन किया। जिले के उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों ने जनहित में सरकार के समक्ष कोडरमा की समस्या को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि आज प्रात: 8 से 11 तक झुमरीतिलैया स्थित बेलाटांड़ दुर्गा मंडप परिसर पर कैंप लगाकर सैकड़ों की संख्या में जिला वासियों द्वारा होल्डिंग टैक्स के बढ़ोतरी के विरोध में सौपे जाने वाले ज्ञापन पर अपना अपना हस्ताक्षर बनाकर विरोध दर्ज किया गया। नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति कोडरमा के लक्ष्मण जी यादव एवं मनोज सहाय पिंकू ने बताया कि समिति की अगली बैठक 31 मई दिन मंगलवार संध्या 4:30 बजे से झुमरीतिलैया स्थित कृष्णा इंटरनेशनल होटल में आहूत की गई है जिसमें जिला वासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse