टीम एबीएन, कोडरमा। जमशेदपुर में 28 मई से 30 मई तक आयोजित राज्य स्तरीय 18वीं झारखंड राज्य वुशु खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कोडरमा की टीम शनिवार को जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई। जमशेदपुर जाने वाले खिलाड़ियों में कुमार अभिषेक, सचिन कुमार, बारूद कुमार, अभिषेक भारती और मनोज पांडेय के नाम शामिल हैं। कोच के रूप में देवराज पांडेय और सहायक कोच के रूप में शरद अग्रवाल टीम के साथ गए हैं। राकेश पांडेय ने बताया कि इसके पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल लाया था। शनिवार को विनय कुमार सिंह, राकेश पांडेय, राजा सिंह, कुंतल बनर्जी, रिंकू सिंह, सुंदर छाबड़ा, शरद अग्रवाल, विजय कुमार, गोपी मल्होत्रा ने खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन से विदा किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जमशेदपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कोडरमा की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। जमशेदपुर में खिलाड़ियों के रहने और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse