एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून में खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है, जबकि केएल राहुल को इस सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। खास बात ये है कि शानदार फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी हुई है। साथ ही उमरान मलिक को पहली बार टीम का हिस्सा बनाया गया है। आईपीएल 2022 में अपनी आग उगलती गेंदों से कहर बरपाने वाले उमरान मलिक को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले उमरान ने इस सीजन 13 मैचों में 21 खिलाड़ियों को आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। टूनार्मेंट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी उमरान के नाम पर ही दर्ज है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 157 ह्येस्रँ की रफ्तार से गेंद डाली थी। श्रीनगर के युवा तेज गेंदबाज को टीम इंडिया के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। टी-20 सीरीज के लिए 3 साल के लंबे इंतजार के बाद दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। कार्तिक ने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। दिनेश की वापसी आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुई। टूनार्मेंट में आरसीबी की ओर से खेलते हुए कार्तिक अभी तक 14 मैचों में 57.40 की बेहतरीन औसत और 191 के स्ट्राइक रेट के साथ 287 रन बनाए हैं। वह एक फिनिशर के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। इस सीरीज के लिए चयनकतार्ओं ने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव दोनों स्पिन गेंदबाजों को मौका दिया है। आईपीएल 2022 से पहले कुलदीप टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रर्दशन से उन्होंने सभी को खासा प्रभावित किया। कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 19.95 की औसत से कुल 21 विकेट अपने नाम किए। वहीं, चहल ने भी राजस्थान रॉयल्स को प्लेआॅफ का टिकट दिलाने में बड़ा रोल निभाया। चहल ने लीग स्टेज के 14 मुकाबलों में 16.54 की औसत से कुल 26 विकेट अपने नाम किए। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लेने के अलावा शानदार हैट्रिक भी बनाई थी। पर्पल कैप भी उन्हीं के पास मौजूद है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse