मशहूर फिल्म निर्माता मोहम्मद रियाज का निधन

 

एबीएन डेस्क। मशहूर फिल्म निर्माता मोहम्मद रियाज का मुंबई के लीलावती अस्पताल में शनिवार शाम निधन हो गया। कोलकाता के मूल निवासी मोहम्मद रियाज ने अपने निकट संबंधी और कानपुर के मूल निवासी मुशीर आलम के साथ मिलकर फिल्म निर्माण कंपनी मुशीर रियाज प्रोडक्शंस बैनर की स्थापना की और 70 व 80 के दशक के सुपर सितारों के साथ तमाम हिट फिल्में बनाई। वह 74 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। मुशीर रियाज प्रोडक्शंस के मुशीर आलम का ताल्लुक कानपुर से था और वह वहां के बड़े चमड़ा कारोबारी रहे। मुशीर आलम का निधन तीन साल पहले हुआ था। मुशीर रियाज प्रोडक्शंस का हिंदी सिनेमा में एक समय में जलवा रहा है। उनके दफ्तर में उस समय के बड़े सितारों और दिग्गज निर्देशकों की महफिलें जमा करती थी। मुशीर आलम और मोहम्मद रियाज ने मिलकर जो फिल्में बनाईं, उनमें राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और अनिल कपूर जैसे सितारों की फिल्में शामिल हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। मोहम्मद रियाज ने अपने रिश्तेदार और पार्टनर मुशीर आलम के साथ मिलकर सफर (1970), महबूबा (1976), बैराग (1976), अपने पराये (1980), राजपूत (1982), शक्ति (1982), जबरदस्त (1985), समुंदर (1986), कमांडो (1988), अकेला (1991) और विरासत (1997) शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse