एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है। इसमें झारखंड के तीन खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है। एफआईएच हॉकी प्रो। लीग टूर्नामेंट का आयोजन जून में होना है। भारतीय टीम में चुनी गईं निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहने वाली हैं। जबकि सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं। पिछले दिनों एफआईएच हॉकी प्रो लीग के एक अन्य टूर्नामेंट में स्पेन के खिलाफ भी झारखंड की तीनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इधर, एफआईएच हॉकी प्रो। लीग में भारत को 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम, उसके बाद 18 और 19 जून को अर्जेंटीना, 21 और 22 जून 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मैच खेलना है। लीग के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन-तीन खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse