एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय ग्रैंड मास्टर प्रज्ञानानंद रमेशबाबू ने 2022 में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन पर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे के खिलाड़ी से मैच के दौरान बाद में हुई गलती का फायदा उठाने के बाद जीत दर्ज की। दोनों खिलाड़ी शुक्रवार को चेसेबल मास्टर्स आॅनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के 5वें दौर में मिले और कार्लसन पर जीत के बाद प्रज्ञानानंद ने नॉकआउट चरण में आगे बढ़ने की अपनी संभावना को बरकरार रखा है। 150,000 अमेरिकी डॉलर के आॅनलाइन टूर्नामेंट में 5वें दौर का मैच शुक्रवार को ड्रॉ की ओर बढ़ गया था, लेकिन कार्लसन की एक-चाल की गलती उन पर भारी पड़ गई। उनकी 40वीं चाल में ब्लैक नाइट को गलत जगह पर प्लेस करने से उनकी चाल बिगड़ गई। टूनार्मेंट के दूसरे दिन चीन के वेई यी के बाद कार्लसन लीडरबोर्ड पर दूसरे स्थान पर थे। दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर अभिमन्यु मिश्रा भी 16 सदस्यीय टूर्नामेंट का हिस्सा हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse