टीम एबीएन, कोडरमा। शहर के रांची पटना रोड स्थित विवाह भवन में शुक्रवार की शाम झुमरी तिलैया नगर परिषद के निवर्तमान वार्ड पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड सरकार के द्वारा सर्किल रेट के आधार पर होल्डिंग टैक्स की वसूली से संबंधित जारी आदेश का कड़ा विरोध किया गया। मौके पर बैठक में मौजूद नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश राम ने कहा कि झुमरीतिलैया एक छोटा शहर है। यहां पर महानगरों जैसी कोई सुविधा नहीं है। लोगों को ना ही समय पर पानी मिल रहा है। न ही साफ सफाई की व्यवस्था है। ऐसे में महानगरों की तर्ज पर होल्डिंग टैक्स वसूली करने का आदेश एक तुगलकी फरमान है। जिसका झुमरीतिलैया नगर की आम जनता कड़ा विरोध करती है। बढ़े हुए टैक्स के विरोध में निवर्तमान वार्ड पार्षदों ने आज बैठक करके जनता को बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स से राहत देने के लिए उपायुक्त कोडरमा के माध्यम से झारखंड के राज्यपाल को पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें पूर्व की भांति मकान का होल्डिंग टैक्स लेने की मांग की गई है। मौके पर निवर्तमान पार्षद अनुराग सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना काल के बाद होल्डिंग टैक्स में वृद्धि करके जो अत्यधिक बोझ लदा गया है इसके विरोध में आम जनता से अपील करते हैं जब तक इसमे संशोधन नहीं किया जाता है, तब तक सांकेतिक रूप से विरोध करते हुए होल्डिंग टैक्स का भुगतान ना करें। वहीं नीलू सिंह ने कहा की कोरोना काल के बाद आम जनता महंगाई से पहले ही त्रस्त है। उसपे नगर परिषद होल्डिंग टैक्स का बढ़ा कर जनता का खून चूसने का काम रही है। वहीं बालगोविंद मोदी ने कहा कि झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में सुविधा के नाम पर सिर्फ टैक्स की वसूली की जा रही है। नया नया प्लान ला कर शहर के सीधी साधी जनता को नगर परिषद परेशान करने का काम कर रही है। मौके पर आशा देवी, मोहम्मद समीम आलम, शहनाज खातून, नीरज कर्ण, अरुण चंद्रवंशी, सविता देवी किरण देवी, राजू कुमार, घनश्याम तुरी, आशीष भदानी, रीता देवी, असगरी खातून समेत अन्य वार्ड पार्षद शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse