राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री बने आकाश राय

 

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संगठन के विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस जैन, झारखंड अध्यक्ष ऋतुराज सिंह की सहमति से रांची के गांधीनगर कॉलोनी के आकाश कुमार राय को रांची का महामंत्री बनाया गया है। उन्हें संगठनहित व गौ सेवा के कार्यों में गति देने के लिए अगले एक वर्ष के लिए मनोनीत किया गया है। कार्य संतोषजनक होने की स्थिति में उन्हें आगे विस्तारित भी किया जा सकेगा। उम्मीद है कि इनके मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के अधिकारियों का सहयोग लेकर गौ सेवा / गौ रक्षा के उत्कृष्ट कार्यों को गतिशील रखेंगे। बताते चलें कि संगठन के विस्तार के लिए 30 दिनों के अंदर राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रदेश महामंत्री को सूचित करना अनिवार्य है। उन्होंने अपने जनपद को संदर्भित अधिकारियों के कार्यालय में अथवा आधिकारिक ईमेल कराकर संगठन को सूचित करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse