टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने झारखंड रांची के गांधी नगर कॉलोनी निवासी अमित रंजन को रांची जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस जैन और झारखंड अध्यक्ष ऋतुराज सिंह की सहमति से उन्हें यह जिम्मेवारी दी गयी है। बताते चलें कि संगठनहित और गौ सेवा के कार्यों में गति देने के लिए 19 मार्च 2022 से अगले एक वर्ष के लिए उनका मनोनयन किया गया है। कार्य संतोषजनक होने की स्थिति में आगे के लिए इस समय को विस्तारित किया जा सकेगा। आशा है, वह प्रदेश / जनपद स्तरीय संगठन के कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर प्रदेश के अधिकारियों का सहयोग लेकर गौ सेवा / गौ रक्षा के उच्च अधिकारियों को गति देंगे। ज्ञात हो कि संगठन के विस्तार के लिए 30 दिन के अंदर राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय प्रदेश महामंत्री को सूचित करना अनिवार्य है। उनके प्रति अपने जनपद के संदर्भ अधिकारियों के कार्यालय में अथवा आधिकारिक ईमेल कराकर संगठन को सूचित करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse