विज्ञान के साथ योग का समन्वय कर प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ें, दुनिया का भला होगा : आचार्य मुक्तरथ

 

टीम एबीएन, रांची। विद्या मेमोरियल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलोजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज से विद्यार्थियों के लिये योग कक्षा की शुरूआत हुई। पॉलिटेक्निक कॉलेज के निदेशक प्रमोद कुमार सभी छात्रों के समग्र स्वास्थ्य एवं उनके नैतिक गुणों की वृद्धि हेतू योग को करने की सलाह दिये हैं। कॉलेज के प्राचार्य राहुल भगत ने विद्यार्थियों के स्वस्थ जीवन और उनकी एकाग्रता हेतू योगाभ्यास को सबसे ज्यादा कारगर बताया। आचार्य मुक्तरथ जी ने कहा टेक्नोलॉजी को योग के साथ आगे बढ़ायें। प्रौद्योगिकी यदि योगयुक्त हो मानव का उत्थान होगा और दुनिया की भलाई होगी। ग्लोबल दुनिया में हम प्रगति कर रहे हैं जिसमें रात और दिन का कोई संतुलन नहीं है जिसे ठीक तो नहीं किया जा सकता, पर अपने लाइफ स्टाईल के साथ योग को जोड़ लेने से अपने जीवन को बेहतर रखा जा सकता है। कम उम्र में योग को सीखना लाइफ के लिए वरदान साबित होगा। गुरुकुल में विद्यार्थियों को विद्या अर्जन के साथ सात वर्ष के उम्र से ही योगाभ्यास कराया जाता था जिससे वो शरीर और मन-बुद्धि से स्वस्थ तथा कुशल प्रबंधन में,व्यापार में, चिकित्सा में सामाजिक सेवा को करने में निपुण हो जाते थे। बिहार योग विद्यालय इसका बहुत बड़ा उदाहरण है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse