टीम एबीएन, कोडरमा। मिशन रेल सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा के अधिकारी एवं बल सदस्यों के द्वारा 18 मई को कोडरमा-गिरीडीह सेक्शन में गस्त के दौरान जमुआ रेलवे स्टेशन के यार्ड स्थित रेलवे किमी सं0 74/01 के पास समय करीब 14 बजे दो व्यक्तियों को रेलवे लाइन में लगने वाला पेन्ड्रोल क्लिप को खोलकर प्लास्टिक के बोरा में भरकर एक टेंपो (जेएच 11एजी 3685) में लोड करते हुए पकड़ा गया। टेम्पु में रखे प्लास्टिक के बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें 50 अदद रेलवे के पटरी में लगने वाला पेन्ड्रोल क्लिप पाया गया। नाम पता पूछने पर उपरोक्त दोनों ने अपना-अपना नाम क्रमश: परवीन साव, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- जानकी साव, सा0- मनिहारी, थाना- बिरनी, जिला- गिरीडीह झारखंड तथा मुकेश साव, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता फुलवारी साव, सा0- मनिहारी, थाना- बिरनी, जिला- गिरीडीह झारखंड बताया। पुछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि पेन्ड्रोल क्लिप को ले जाकर बिरनी थाना के मरकोडीह गॉव में स्थित कुलदीप साव व पिन्टु साव जो आपस में भाई हैं के कबाड़ी के दुकान में बेच देता हूँ। पिछले घटनाओं के पुछताछ में परवीन साव ने बताया कि हमदोनो मिलकर 13 मई को इसी स्थल से करीब 70 अदद पेन्ड्रोल क्लिप की चोरी किये थे। जिसे ले जाकर मरकोडीह में कबाड़ी का दुकान चलानेवाले दोनों भाई कुलदीप साव व पिन्टु साव को बेच दिया हूँ। उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर स्थानिय थाना बिरनी के सहयोग से बिरनी थाना के मरकोडीह गॉव में स्थित कुलदीप साव व पिन्टु साव के कबाड़ी की दुकान में छापेमारी की गयी तो कबाड़ी वाले के दुकान से 70 अदद पेन्ड्रोल क्लिप बरामद हुआ। नाम व पता पूछने पर कबाड़ी वाले ने अपना नाम व पता क्रमश: कुलदीप साव, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता- इतवारी साव, सा0- मरकेडीह वार्ड सं0 03, थाना- बिरनी, जिला- गिरीडीह झारखंड पिन्टु साव, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- इतवारी साव, सा0- मरकेडीह वार्ड सं0 03, थाना- बिरनी, जिला- गिरीडीह झारखंड बताया। बरामद पेन्ड्रोल क्लिप के बाबत पुछताछ करने पर दोनों भाईयों ने स्वीकार किया कि उसके दुकान से बरामद सभी पेन्ड्रोल क्लिप परवीन साव पता उपरोक्त से ही दिनांक 13 मई की शाम को खरीदा था। तथा अभी तक सही-सलामत रखा हुआ था। उसके बाद उक्त चारों को उसका अपराध बताते हुए कब्जा आरपीएफ लिया गया। बनाये गये जब्ती सुची की एक-एक प्रति सभी व्यक्तियों को देते हुए उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु रेसुब पोस्ट कोडरमा पर लाया गया। निरीक्षक प्रभारी/जवाहर लाल, रेसब,पोस्ट,कोडरमा के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा पर उपरोक्त गिरफ्तार चारो अभियुक्त के विरूद्ध कांड सं. 5 मई, 19 मई 3 आरपी(यूपी) धारा दर्ज किया गया तथा जांच का भार उप निरीक्षक/अंकुर कुमार, रेसुब पोस्ट, कोडरमा को दिया गया। बरामद सम्पति का अनुमानित मूल्य 3600 रुपए है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse