टीम एबीएन, कोडरमा। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव, 2022 के मद्देनजर राजकीय पोलिटेक्निक संस्थान व बागीटांड स्टेडियम से पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा व अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति में रवाना किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव हेतु आगामी 19 मई को मतदान की तारीख चुनाव आयोग द्वारा सुनिश्चित की गयी है। इसके अलावे द्वीतिय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों व चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि सभी आयोग की गाइड लाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण आपसी समन्वय के साथ सभी कार्य करें, ताकि द्वीतिय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, स्वच्छ व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा सके। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी निष्पक्ष व पारदर्शी हो और यह दिखे भी। सभी को बैलेट बॉक्स को सील करने, चुनाव सामग्री लेने, लिफाफे बंद करने तथा मतदान उपरांत सामग्री वापस जमा करवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक कार्य है, जिसे बड़े ही ध्यानपूर्वक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से सम्पन्न किया जाना है। पोलिंग पार्टियों की सुविधा हेतु सभी कलस्टरों व बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं के साथ चिकित्सा की व्यवस्था भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके दौरान उप विकास आयुक्त ने जानकारी दी कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बनाये गए कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिनुक्त किया गया जो समय-समय पर आप सभी को फोन कर चुनाव गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इसके अलावे उन्होंने चुनाव कार्य प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यहां से बैलेट बॉक्स को लेकर निकलने के बाद आप सभी रास्ते मे बिना वजह के ना रुके। प्रयास करे कि गंतव्य स्थान पर पहुंच कर ही रुके। इससे अलावे अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए अपने स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल रखें, ताकि गर्मी की वजह से डिहाईड्रेशन के शिकार होने से खुद को बचा सकें। सभी की स्वास्थ्य हेतु चिकित्सकों की टीम के अलावा सभी प्रखण्डों में स्वास्थ्य व्यवस्था का पूर्ण इंतजाम किया गया है। चुनावी ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने को लेकर आपसी सामंजस्य बिठा कर पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य निभाना सुनिश्चित करने की बात कही। अपने संबोधन में उपायुक्त ने चुनाव कार्य मे प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने कार्यशैली और मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए मिशाल कायम करें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 542 मतदान केन्द्रों पर द्वीतिय चरण का होगा मतदान* इसके अलावे द्वीतिय चरण के मतदान को लेकर सतगावां प्रखण्ड अन्तर्गत 152 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। साथ ही डोमचांच प्रखण्ड अन्तर्गत 202 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। वहीं मरकच्चो प्रखण्ड अन्तर्गत 188 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर द्वितीय चरण के मतदान को लेकर इस प्रकार कुल 542 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने आदित्य रंजन ने जानकारी दी कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है। पर्याप्त मात्रा में फॉर्स की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। गश्ती दल की टीमों को 24×7 एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ पुलिस बलों के जवानों को संयुक्त रूप से तैनात किये गए है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने द्वीतिय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सतगावां, डोमचांच व मरकच्चो प्रखण्ड के सभी मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की। मौके पर उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पारस यादव, जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू प्रसाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं संबंधित विभाग अधिकारी व विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse