टीम एबीएन, सिमडेगा। जिले के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी सिमडेगा ने प्रतिभा चयन कार्यक्रम किया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के 11 वर्ष से 14 वर्ष उम्र सीमा की 142 लड़कियों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम 142 खिलाड़ियों में से 60 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए। उसके बाद 60 में से 32 खिलाड़ियों को आगे के राउंड में भेजा गया। फिर 32 खिलाड़ियों में से 20 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में रांची से आए पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनोहर टोपनो और साईं रांची के प्रशिक्षक जगन टोपनो ने खिलाड़ियों का खेल देखने के बाद किया। अंतिम रूप से चयनित 20 खिलाड़ियों को आगे वाले दिनों में जिला के बाहर चल रहे खेल प्रशिक्षण केंद्रों में ट्रायल में खेलने का अवसर दिया जाएगा। सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में इस ट्रायल खिलाड़ियों से आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को भी फायदा होगा। सिमडेगा हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुए इस कार्यक्रम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। जब भी रांची या अन्य जगह में ट्रायल होगा तो इन्हें वहां की तिथि की सूचना कर दी जाएगी। आज के चयन ट्रायल को सफल बनाने में हॉकी सिमडेगा का अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोच प्रतिमा बरवा, करिश्मा परवार, कुनुल भेंगरा, आशा बा, एंटोनिया सोरेंग, बिमला सोरेंग, सिसिलिया तिर्की, रेणुका सोरेंग, फादर बेनेदिक कुजूर, सुजीत एक्का सहित कई खेल ने मुख्य भूमिका निभाई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse