रामगढ़ : पुलिस जवान ने लगा ली फांसी, मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

टीम एबीएन, रामगढ़। जिले में सैट-1 के सिपाही ने खुदकुशी कर ली है। सिपाही का नाम प्यारे लाल बताया जा रहा है जिसने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के द्वारा शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जवान ने फांसी क्यों लगाई इसकी जांच में वरीय पुलिस अधिकारी जुटे हुए हैं। पुलिस जवान ने घर में लगाई फांसी : खबर के अनुसार रामगढ़ पुलिस के सैट-1 के जवान प्यारेलाल कल देर रात ड्यूटी कर न्यू बगीचा स्थित अपने आवास पहुंचा। घर आने के बाद पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। उसके बाद वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब उसकी पत्नी उठी तो देखा कि पति प्यारे लाल फांसी के फंदे से झूल रहा है। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा रामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद फांसी के कारणों को लेकर कयास लगाया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse