एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना के प्रकोप के चलते चीन ने कई शहरों में लॉकडाऊन लगा रखा है। खबर है कि शंघाई में सोमवार से सुपर मार्केट, मॉल और रेस्तरां को सोमवार से सीमित क्षमता के साथ दोबारा खोलने की अनुमति दे दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लोगों को घरों से निकलने की अनुमति दी जाएगी या नहीं। शंघाई के उप महापौर चेन टोंग ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि किराने-दवा की दुकानों व मॉल को एक बार फिर खोलने की अनुमति दी जाएगी और इसके साथ ऐसे कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों की आवाजाही को कम किया जा सके। टोंग के मुताबिक, कृषि बाजारों को भी पुनः खोलने की अनुमति दी जाएगी और बिना संपर्क के लेन-देन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रेस्तरां में बैठकर भोजन करने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन लोग खाना घर ले जा सकेंगे। वहीं, शंघाई के परिवहन विभाग ने रविवार को कहा कि शहर में सभी सबवे लाइन बंद कर दी गई हैं और सेवाएं कब से शुरू होंगी, यह स्पष्ट नहीं है। चीन में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,718 मामले सामने आए। ऐसा बताया जा रहा है कि ज्यादातर संक्रमितों में कोविड-19 से जुड़े लक्षण नहीं हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse