टीम एबीएन, रांची। दुमका से कोलकाता जा रही ओम ट्रैवल्स की एक बस रविवार रात विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बस-ट्रक की सीधी टक्कर में बस सवार छह से अधिक सवारियां जख्मी हो गईं। हादसे के बाद लोग खौफजदां हो गए। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। बाद में घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना मुफस्सिल थाना के कुसुमडीह गांव के पास की है। इस ओर से ओम ट्रैवल्स की बस कोलकाता जा रही थी। इसी दौरान दूसरी ओर से ट्रक आ गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले बस ट्रक से टकरा गई। बस-ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार कई लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। लेकिन हादसे से बस सवारियों में खौफ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse