टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड की लोकप्रिय संस्थान स्किल बड्स द्वारा महा आॅनलाइन प्रतिभा मेला के शंखनाद की गूंज भारत के कोने कोने में पहुंच रही है। राष्ट्रीय स्तर पर आॅनलाइन मेला का आयोजन शीघ्र ही शुरू होगा। इस बारे में स्किल बड्स की डायरेक्टर सुजाता भारती ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का यह मंच 12 से 28 वर्ष के युवाओं के बीच कुल नौ आॅनलाइन कार्यक्रमों की सूची लेकर आया है। इसमें चित्रकला, संगीत, नृत्य, वाद्य यंत्र वादन, शिल्पकला, मॉडलिंग, फोटोग्राफी, सार्वजनिक वाचन तथा नवाचार शमिल है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस महा मेला का विषय सांस्कृतिक विरासत का नवीकरण है जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की तिथि और लिंक जल्द स्किल बड्स सोशल हैंडल के माध्यम से उपलब्ध होगा। जहां प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। सुजाता भारती ने बताया कि इस महोत्सव के पीछे जो टीम का सहयोग होगा, वह भी युवाओं में मैनेजमेंट की कला सिखाने का कार्य करेगी। वैसे युवा जो दक्ष हों अथवा नई कलाओं को सीखने की जिज्ञासा रखते हैं, उनके लिए इवेंट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर, विषय लेखक, ग्राफिक्स हेड, स्पोंसर हेड तथा सोशल मीडिया हेड का पोस्ट होगा। इक्छुक युवा स्किल बड्स मैनेजर उत्पल उमंग से संपर्क कर सकते हैं। बताया कि पिछले वर्ष 450 से अधिक युवाओं को जोड़ कर एक विशाल परिवार का रूप ले चुकी यह संस्था। इस बार 900 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य लेकर चली है। सुजाता भारती ने कहा कि इस महामेला को सफल बनाना और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करना आपके हाथों में है। बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर, नई पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse